झारखंडराजनीति

घाटशिला उपचुनाव: JLKM ने ठोंकी ताल, प्रत्याशी की घोषणा जल्द..

Https://news93live.com/

धनबाद/तोपचांची – झारखंड की सियासत में एक नई हलचल देखने को मिल रही है। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। पार्टी सुप्रीमो एवं डुमरी विधायक जयराम महतो की अध्यक्षता में आज तोपचांची के प्राकृतिक वातावरण—पहाड़ों और जंगलों के बीच—JLKM की केंद्रीय समिति की बैठक संपन्न हुई।

बैठक की मुख्य बातें:

घाटशिला उपचुनाव में JLKM ने सर्वसम्मति से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया।

बैठक में पार्टी के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और रणनीति पर गहन चर्चा हुई।

जयराम महतो ने कहा, “पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी और जनता के मुद्दों को लेकर मैदान में उतरेगी।”

संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।

जयराम महतो का बयान:

“बिगुल बज चुका है, सेना तैयार है। संघर्ष जारी रहेगा। सभी साथियों को शुभकामनाएँ।”

चुनावी समीकरण:

JLKM के मैदान में उतरने से घाटशिला उपचुनाव में मुकाबला दिलचस्प हो गया है। जहां बीजेपी और झामुमो जैसी बड़ी पार्टियाँ पहले से सक्रिय हैं, वहीं JLKM की एंट्री ने समीकरण बदल दिए हैं। पार्टी का दावा है कि वह जनता के मुद्दों और स्थानीय संघर्षों को लेकर चुनाव लड़ेगी..

News 93 Live ब्यूरो रिपोर्ट धनबाद.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button