Breaking

*मेयर प्रत्याशी इंदु सिंह के पक्ष में बेटी ने किया कतरास के विभिन्न वार्डो का दौरा* 

Https://news93live.com/

*कतरास* मेयर प्रत्याशी इंदू सिंह के पक्ष में पुत्री छाया सिंह ने गुरुवार को कतरास के राजवाड़ी रोड केवट टोला, सोनार बस्ती, केशलपुर,रामकनाली, सलानपुर सबस्ती, नदी किनारे पत्थर कोठी छाता बाद 10 नंबर, छाबाद मुख्य रोड, चुनावी कार्यालय, आदि विभिन्न मोहल्लों का दौरा कर क्रम संख्या तीन पर चूड़ी छाप पर मोहर लगाकर विजय बनाने की अपील की. जगह-जगह आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए छाया ने कहा कि धनबाद नगर निगम में पिछले 10 वर्षों से कोई विकास का काम नहीं हुआ है जनता त्राहि त्राहि कर रही है धनबाद की जनता अगर मेरी मां को मेयर चुनकर भेजते है तो धनबाद का समुचित विकास करेंगे.

आम जनों को बुनियादी सुविधा दी जाएगी. शहर के गली-गली में स्ट्रीट लाइट एवं पीसीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा.जनता के हर सुख दुख में खड़ी रहूंगी. घर-घर पेयजल की व्यवस्था की जाएगी. महिलाओं को सशक्त बनाया जाएगा उन्हें रोजगार से जोड़ा जाएगा.छाया सिंह को जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया. मौके पर चंद्रभानु सिंह, मोनू सिंह, सुदाम गिरी, पिंटू सिंह, किशन शर्मा, अभिजीत सिंह,श्रीनिवास सिंह, शिवम साव,शेर बहादुर सिंह, विनोद सिंह, देवेंद्र पांडेय,रूखी शर्मा,विजय राय भगवत सिंह वीरेंद्र राम रूबी देवी, पवन कुमार, राधा देवी,उपस्थित थे.

लक्ष्मण सिंह,काजल यादव,लक्ष्मी देवी, रूबी देवी, भागवत देवी, रानी कुमारी आदि उपस्थित थी.

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button