बोरागढ़ में मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह का भव्य स्वागत! फूलों की बारिश के साथ नारों से गूंजा इलाका!

धनबाद/झारखंड: आज 19 फरवरी 2026 कों अपने जनसंपर्क अभियान के क्रम में बोरागढ़ क्षेत्र में मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह का जोरदार और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। पूरे क्षेत्र में फूलों की बारिश के बीच समर्थकों और स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया। धनबाद का मेयर कैसा हो संजीव सिंह जैसा हो के लगे जोरदार नारे।
माताओं-बहनों का आशीर्वाद, युवाओं का जोश और बुजुर्गों का विश्वास इस बात का प्रमाण था कि जनता बदलाव के संकल्प के साथ खड़ी है। जनसंपर्क के दौरान संजीव सिंह ने घर-घर जाकर लोगों से किया मुलाकात। उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर संजीव सिंह ने कहा कि बोरागढ़ की देवतुल्य जनता ने जिस स्नेह, सम्मान और समर्थन के साथ मुझे आशीर्वाद दिया है, वह मेरे लिए अमूल्य है। आपका यह प्रेम ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि धनबाद नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास, पारदर्शी व्यवस्था और हर वर्ग के सम्मान के लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा। जनता का यह उत्साह स्पष्ट संकेत है कि अब विकास की नई दिशा तय होगी।
उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि धनबाद को स्वच्छ, व्यवस्थित और आधुनिक शहर के रूप में स्थापित करना हैं। जहां हर नागरिक को मूलभूत सुविधाएन और सम्मानजनक जीवन मिले।
बोरागढ़ की जनता के अपार समर्थन और आशीर्वाद के लिए संजीव सिंह ने हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनसमर्थन ही आने वाले सकारात्मक परिवर्तन का आधार बनेगा।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



