खेल

मधुबन पुलिस ने हिंसक झड़प व आगजनी मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों के आवास पर इश्तेहार चिपकाया*

Https://news93live.com/

*कतरास*.खरखरी नारायण धौड़ा फोरलेन पर हुई वर्ष 2022 में हिंसक झड़प व आगजनी के मामले में फरार चार आरोपियों के खिलाफ मधुबन पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। एससी/एसटी एक्ट के तहत नामजद इन आरोपियों के घरों पर ढोल-नगाड़े के साथ इश्तेहार चिपकाए गए। यह कार्रवाई खरखरी बस्ती के रमाशंकर तिवारी,प्रेम तिवारी,गोल्डन तिवारी तथा सिनीडीह ब्राह्मणडीहा बस्ती के केदार ग्याली के घर पर की गई।मालूम हो कि 7 नवम्बर 2022 को अवैध कोयला कारोबार में वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक टकराव हुआ था।खरखरी पंचायत की पूर्व मुखिया पिंकी कुमारी की दुकान में आगजनी,फायरिंग व बमबारी की घटनाएं हुई थीं।मधुबन थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई धनबाद न्यायालय के आदेश पर की गई है।आरोपियों को 30 दिनों के भीतर समर्पण करने का निर्देश दिया गया है,अन्यथा कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button