भूली सेक्टर E मे 33 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इलाके में शोक की लहर..
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शुरू की जांच, मौत के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं..

धनबाद/भूली : धनबाद के भूली स्थित ई-ब्लॉक सेक्टर-3 में 33 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर भूली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान बलदेव कुमार के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय कालीचरण भुइया के पुत्र थे और भूली ई-ब्लॉक सेक्टर-3 स्थित क्वार्टर नंबर 554, हनुमान मंदिर के पास रहते थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक अपने घर में मृत अवस्था में पाए गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया भी की गई।
स्थानीय समाजसेवी एवं पार्षद प्रतिनिधि ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने बताया कि बलदेव कुमार का स्वभाव अच्छा था और सामाजिक कार्यों में उनकी रुचि थी। उनकी मौत की खबर से स्थानीय लोग दुखी हैं।
फिलहाल, युवक की मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत से जुड़ी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



