Breakingबिहार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: मदौरा सीट पर RJD को पहला वाकओवर, LJP(R) प्रत्याशी का नामांकन रद्द..

Https://news93live.com/

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को एक बड़ी राहत और शुरुआती जीत मिली है। सारण जिले की मादौरा विधानसभा सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) [LJP(R)] के प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो जाने के बाद RJD को इस सीट पर वाकओवर मिल गया है।

क्या है पूरा मामला?

मादौरा सीट से LJP(R) के उम्मीदवार सिमा सिंह ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन चुनाव आयोग की जांच में उनके दस्तावेजों में गंभीर त्रुटियां पाई गईं। बताया जा रहा है कि नामांकन पत्र में कुछ जरूरी शपथपत्र और प्रमाणपत्र अधूरे थे, जिसके चलते आयोग ने उनका नामांकन खारिज कर दिया।

RJD को मिला सीधा फायदा

नामांकन रद्द होने के बाद madaura सीट पर अब RJD का उम्मीदवार का विजेता होना लगभग तय है। यह इस चुनाव में RJD की पहली वाकओवर जीत है, जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। मादौरा सीट पर पहले से ही RJD की मजबूत पकड़ मानी जाती रही है..

चुनावी समीकरण पर असर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होने हैं, और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। NDA गठबंधन में BJP और JDU 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि LJP(R) को 29 सीटें दी गई हैं। Madaura सीट पर नामांकन रद्द होना LJP(R) के लिए शुरुआती झटका माना जा रहा है।

News 93 Live ब्यूरो रेपोर्ट पटना

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button