Breaking

कतरास के छठ घाटों के साफ सफाई को लेकर विधायक व नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण*. 

Https://news93live.com/

*छठ व्रतियों का हर सुख सुविधा का ख्याल रखा जाएगा….शत्रुघ्न महतो*

*शहर में युद्ध स्तर पर चल रहा है साफ सफाई का कार्य……नगर आयुक्त*

*कतरास*.लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर विधायक शत्रुघ्न महतो एवं नगर आयुक्त रवि राज शर्मा ने संयुक्त रूप से कतरास सूर्य नारायण मंदिर नदी किनारे छठ घाट, तेतूलमारी चंदौर बस्ती छठ घाट तथा छाताबाद तालाब का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि महापर्व छठ में छठ व्रतियों को कोई दिक्कत नहीं हो इसके लिए नगर आयुक्त के नेतृत्व में व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है. छठ तालाब के साफ सफाई के साथ-साथ लाइटिंग की भी व्यवस्था की जाएगी. इस लोक आस्था के पर्व में सभी लोग बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं और अपने-अपने मोहल्लों की साफ सफाई करते हैं. नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने कहा कि महापर्व छठ को लेकर पूरे शहर के नदियों तथा तालाबों के सफाई का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है.महापर्व छठ के पूर्व सारा साफ सफाई का काम पूरा कर लिया जाएगा. नदी,तालाबों के साथ-साथ गली, मुहल्लों एवं मेन रोड की भी सफाई की जाएगी. निगम के अधिकारी लगे हुए हैं.समय से पूर्व साफ सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाएगा. मौके पर सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार, शिखा कुमारी, नगर प्रशासक साबिर आलम, सहायक नगर प्रशासक राकेश कुमार, अविनाश कुमार,लाल कमल महतो मनीष सिंह,राहुल कुमार प्रदीप कुमार के सूर्य मंदिर समिति के लोग आदि उपस्थित थे.

News 93 Live के लिए कतरास से आदर्श की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button