चुनाव से पहले NDA को बड़ी बढ़त: तारापुर में मुकेश सहनी के प्रत्याशी सकलदेव बिंद ने थामा BJP का दामन..

बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले तारापुर सीट पर सियासी समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सकलदेव बिंद ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया, जिससे NDA को चुनावी मैदान में पहली बड़ी जीत मिल गई है।
हाथीनाथ मैदान में हुआ ऐतिहासिक ऐलान
तारापुर के धौरी स्थित हाथीनाथ मैदान में आयोजित जनसभा के दौरान सकलदेव बिंद ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ BJP की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री और तारापुर से BJP प्रत्याशी सम्राट चौधरी भी मंच पर मौजूद रहे। सभा में ‘जय भाजपा, जय सम्राट’ के नारों से माहौल गूंज उठा।
नामांकन वापसी और समर्थन की घोषणा
मंच से सकलदेव बिंद ने ऐलान किया कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में BJP प्रत्याशी सम्राट चौधरी का पूर्ण समर्थन करेंगे और अपना नामांकन वापस ले लेंगे। उन्होंने कहा कि तारापुर के विकास के लिए यह कदम जरूरी था और अब क्षेत्र में विकास की रफ्तार दोगुनी होगी। सकलदेव बिन्द पार्टी से बात कर के ही नामांकन किये थे फिर भी राजद अपना उमीदवार उतार दिया. गठबंधन धर्म का पालन न करने से नाराज थे सकलदेव बिन्द.
महागठबंधन को झटका
सकलदेव बिंद के इस पाला बदलने से महागठबंधन को मुंगेर जिले की तारापुर सीट पर बड़ा झटका लगा है। VIP के प्रत्याशी के हटने और BJP को समर्थन देने से यह सीट अब सीधे BJP और RJD के बीच मुकाबले की ओर बढ़ गई है..
News 93 Live ब्यूरो रिपोर्ट मुंगेर.



