सोनारडीह ओपी क्षेत्र में चला संयुक्त अभियान……..एरिया 3* *सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस ने भागा बस्ती के पास अवैध मुहाने को किया बंद*

*कतरास*.कोयला चोरी और अवैध खनन पर लगाम लगाने के उद्देश्य से बीसीसीएल एरिया 3 सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस ने बुधवार को संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए सोनारडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत भागा बस्ती के समीप एक सक्रिय अवैध कोयला मुहाने को चिन्हित कर बंद कर दिया।
सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से इस क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिल रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर cisf और सोनारडीह पुलिस की टीम ने क्षेत्र में छापेमारी की और अवैध रूप से संचालित किए जा रहे कोयला मुहाने की पहचान की। तत्पश्चात खदान को पूरी तरह से मिट्टी और पत्थरों से भरकर बंद कर दिया गया।
संयुक्त कार्रवाई से अवैध खनन में शामिल गिरोह में हड़कंप मच गया है। इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा है कि यदि इसी तरह की नियमित और सख्त कार्रवाई होती रही, तो अवैध कोयला कारोबार पर अंकुश लगाना संभव हो सकेगा।
News 93 Live के लिए कतरास से आदर्श की रिपोर्ट.



