Breakingबिहार

नवीनगर में NDA की धमक: चेतन आनंद की दावेदारी से मुकाबला एकतरफा..

Https://news93live.com/

नवीनगर, औरंगाबाद | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में नवीनगर सीट पर सियासी पारा चढ़ चुका है। बाहुबली नेता आनंद मोहन के पुत्र चेतन आनंद नवीनगर से अपनी उम्मीदवारी मजबूत कर लिए है, लोगो का जनसमर्थन जीस प्रकार मिल रहा है, अब चुनाव एकतरफा होता दीख रहा है.

चेतन आनंद: आत्मविश्वास से लबरेज उम्मीदवार

पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद पहले शिवहर से विधायक रह चुके हैं। 2020 में उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के टिकट पर जीत हासिल की थी, लेकिन अब वे जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रत्याशी के रूप में नवीनगर से चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वासमत प्रस्ताव के समर्थन के बाद उन्हें जदयू में विशेष स्थान मिला है।

विपक्ष नज़र नहीं आ रहा

स्थानीय स्तर पर चेतन आनंद की लोकप्रियता और उनके पिता की राजनीतिक विरासत के चलते उन्हें किसी मजबूत चुनौती का सामना नहीं करना पड़ रहा है। क्षेत्र में NDA समर्थकों का उत्साह चरम पर है और प्रचार अभियान में चेतन आनंद की सक्रियता से यह संदेश साफ है कि वे जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं।

NDA की जीत लगभग तय?

नवीनगर में चेतन आनंद की उम्मीदवारी को लेकर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह सीट NDA के खाते में जाती दिख रही है। विपक्षी दलों की ओर से अब तक कोई प्रभावशाली सक्रियता सामने नहीं नजर आ रहा है, जिससे मुकाबला लगभग एकतरफा होता जा रहा है.

News 93 Live ब्यूरो रिपोर्ट औरंगाबाद.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button