*डुमरा कम्युनिटी हाँल में बीसीकेयू बरोरा ब्लॉक एरिया की बैठक संपन्न, राज्य सम्मेलन की तैयारी पर बनी रणनीति*

*बरोरा*। बीसीकेयू बरोरा ब्लॉक एरिया के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को डुमरा कम्युनिटी हॉल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्रमशः अनिल बाउरी और सीताराम कर्मकार ने की। बैठक में केंद्रीय सचिव सह प्रभारी कॉमरेड जे.के. झा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि सीटू का राज्य सम्मेलन आगामी 21 से 23 नवंबर 2025 तक धनबाद के कोयलानगर कम्युनिटी हॉल में आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस सम्मेलन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए। निर्णय लिया गया कि उद्घाटन सत्र में बरोरा और डुमरा क्षेत्र से लगभग 100 मजदूर शामिल होंगे।
बैठक में संगठन के विस्तार और सदस्यता अभियान को तेज करने पर भी सहमति बनी। कार्यक्रम को कॉमरेड जे.के. झा, कॉमरेड नकुल महतो, बैद्यनाथ यादव, देवानंद राजभर, धनंजय महतो, प्रताप वर्णवाल, दिलीप नोनिया, आशीष राय, जगमोहन महतो, एहसान अहमद, कैलाश राय, फुलेंद्र ठाकुर एवं मनोज सेन ने संबोधित किया।
News 93 Live के लिए कतरास से आदर्श की रिपोर्ट.



