Breaking
निचितपुर क्लीनिक अस्पताल के डॉक्टर उमाशंकर सिंह पर केसलपुर के ग्रामीणों का गंभीर आरोप*.

*कतरास* कतरास निचितपुर, न्यू केसलपुर के ग्रामीणों ने शनिवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में निचितपुर क्लीनिक हॉस्पिटल के डॉक्टर उमाशंकर सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि डॉक्टर का व्यवहार ग्रामीण विरोधी एवं झारखंड विरोधी है। प्रेस वार्ता के दौरान अमरदीप महतो ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रची है।
ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन स्थानीय लोगों के साथ सौतेला व्यवहार करता है और किसी भी तरह की शिकायत करने पर डॉक्टर की ओर से दबाव एवं धमकी दी जाती है.
News 93 Live के लिए कतरास से आदर्श की रिपोर्ट.



