लोक आस्था के महापर्व में नगर निगम व रेमकी के द्वारा किए गए सफाई कार्यो की हो रही है सर्वत्र प्रशंसा*

*कतरास*. लोक आस्था के महापर्व छठ पर कतरास नगर निगम के कर्मियों द्वारा पूरे शहर में चलाए गए व्यापक सफाई अभियान की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है. नगर निगम के कर्मियों की दिन-रात की मेहनत का नतीजा है कि कतरास शहर चकाचक है. हर तरफ सफाई अभियान चलाया गया.शहर का मेंन रोड हो या मोहल्ले की गली हर तरह सफाई कि गयी. कतरास नगर प्रशासक साबिर आलम ने दिन-रात मेहनत का नतीजा है की शहर आज चकाचक है.सफाई अभियान को गति देने के लिए कतरास थानेदार असित कुमार सिंह नगर प्रशासक के साथ लगातार मॉनिटरिंग करते रहे.उल्लेखनीय है कि चार दिन पूर्व नगर आयुक्त रवि राज शर्मा सहायक नगर आयुक्त शिखा कुमारी शहर का निरीक्षण कर सिटी मैनेजर साबिर आलम, रेमकी सुपरवाइजर हुजैफा अंसारी को आवश्यक निर्देश दिया गया था. जिसके तहत शहर में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया. सफाई अभियान को सफल बनाने में सफल लाल कमल महतो, प्रदीप रजक, रॉबिन गायली, शिबू हरि ,बैजनाथ, राहुल कुमार वाल्मीकि, विक्की कुमार,रूपेश हरि,आनंद कुमार राम, संतोष गोप आदि लोग उपस्थित हैं..
News 93 Live के लिए कतरास से आदर्श की रिपोर्ट.



