भगत सिंह चौक कतरास बाजार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन*

*कतरास*।शहीद भगत सिंह चौक कतरास बाजार में संध्या 7.30बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन राजेन्द्र प्रसाद राजा की अध्यक्षता में किया गया।
सभा को जनवादी लेखक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ मृणाल ने सम्बोधित करते हुए शहीद भगत सिंह, राजगुरु,सुखदेव की शहादत एवं भारत की स्वतंत्रता में क्रांतिकारियों का महान योगदान और बलिदान पर विस्तृत प्रकाश डाला।
शहीदों के माताओं के त्याग की चर्चा करते हुए बलिदानियों के माताओं को नमन किया।
डॉ मृणाल ने कहा कि आज देश संक्रमण काल से गुजर रहा है गरीबी,मंहगाई, बेरोजगारी,देश का गिरता रूपया,किसानों को अपनी खेती और फसलों के दाम के लिए आंदोलन करना पड़ता है वहीं मजदूर अपनी पेंशन की हक और सुरक्षा का लड़ाई लड़ रहें हैं।
संवैधानिक अधिकार के लिए आम लोग रक्षा के आवाज़ उठा रहे हैं। साम्प्रदायिक सद्भाव-शांति एवं महिलाओं की बचाव में हुक्मरान असफल हो रहें हैं।जनता शोषण का शिकार हो रहे हैं।
सारी बुराईयों का समाधान का एक ही रास्ता भगत सिंह का विचार,समाजवाद और शोषण मुक्त समाज है।

क्रांतिकारियों का विचार, समाजवाद का सिद्धांत एवं भारतीय संविधान का पालन ही शहीद-ए-आजम भगत सिंह,राजगुरु,सुखदेव को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
सभा को अधिवक्ता सुरेन्द्र सिंह,मातादीन अग्रवाल, झामुमो नेता कंचन महतो, समाजसेवी प्रभात राय, अधिवक्ता अमीत भगत-टींकू सिंह,सचिदानंद कुमार,पूर्व मुखिया सुरेश कुमार महतो, निरंजन महतो,शिक्षक माणिक महतो,राजु खान, बिंदुल लहरी ने सम्बोधित किया।इप्टा के बिष्णु कुमार, मो.नासिर खान,बिनोद कुमार,राजा चक्रवर्ती,धर्मजी एवं अर्जुन के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य नकुल महतो,जिला संयोजक मंडल के सदस्य मनोज रवानी,झामुमो पूर्व प्रखंड सचिव रंजीत महतो, उत्तम महतो,दिनेश महतो, रुपेश महतो,संदीप कुमार, सोनु राय,मो.असलम, परवीन लाला सहित सैकड़ों लोगों ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



