Breaking

केशलपुर कुम्हार बस्ती कतरास में ग्रामीणों की एक बैठक शंकर प्रजापति के अध्यक्षता में हुई* 

Https://news93live.com/

*कतरास*. आज दिनांक 03/11/2025 को केशलपुर कुम्हार बस्ती कतरास में ग्रामीणों की बैठक भाकपा-माले शाखा सचिव शंकर प्रजापति के अध्यक्षता में हुई। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो ने कहा कि बीते दिनों के भू-धसान घटना के कारण ग्रामीण काफी भयभीत एवं आतंकित है। उन्होंने ग्रामीणों से कहां डरने की कोई बात नहीं है संघर्ष करने की बात है और बीसीसीएल प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा ग्रामीण दो साल से संघर्षील है सुरक्षित पुनर्वास एवं उचित मुआवजा दिया जाए। सुरक्षित जगह में पुनर्वास की गारंटी किया जाए। मगर बीसीसीएल प्रबंधन की कान में तेल लेकर सोए हुए उन्होंने कहा झरिया एक्शन प्लान के तहत ग्रामीणों को पुनर्वास किया जाए। नहीं तो ग्रामीणों का जान माल की छती हुई तो भाकपा-माले कतरास क्षेत्रीय अधिकारी को ईट से ईट बजा देंगे। बीसीसीएल के सीएमडी, डीपी, डीजिएमएस, उपायुक्त से अपील है। ग्रामीणों की समस्या को अभिलंब निदान करें, सुरक्षित पुनर्वास की गारंटी करें। ग्रामीणों की बैठक में भाकपा-माले के वरिष्ठ नेता कार्तिक महतो, कपूर पंडित, शिव पंडित, बजरंगी पंडित, टिंकू पंडित आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

News 93 Live के लिए कतरास से आदर्श उर्फ़ बिपिन की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button