भारत सरकार, एमएसएमई मंत्रालय के झारखंड राज्य स्थित, एमएसएमई-विकास कार्यालय, रांची के अधीनस्थ कार्यालय शाखा एमएसएमई-विकास कार्यालय, धनबाद द्वारा पूर्व मध्य रेलवे, धनबाद के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम सह औद्योगिक प्रदर्शनी का आयोजन दिनांक 11 एवं 12नवम्बर, 2025 को रेलवे ऑडिटोरियम, स्टेशन रोड, धनबाद में किया जा रहा है।

श्री इंद्रजीत यादव, आई.ई.डी.एस., संयुक्त निदेशक एवं कार्यालय प्रमुख, एमएसएमई-विकास कार्यालय, राँची ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्घाटन दिनांक -11.11.2025 को पूर्वाह्न 11.00 बजे रेलवे ऑडिटोरियम, स्टेशन रोड, धनबाद में मुख्य अतिथी श्री ढुलु महतो, सांसद, धनबाद द्वारा किया जाएगा। उनके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में डीसी, धनबाद एवं डीआरएम, धनबाद रेल मंडल ने भी उद्घाटन सत्र में शामिल होने की सहमति दी है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय द्वारा एमएसएमई इकाईयों हेतु लागू की गई सार्वजनिक क्रय नीति-2012 के बारे में वृहद रुप से जानकारी देना एवं जागरुक करना है।
News 93 Live से सुशील कुमार की रिपोर्ट.