आगामी 26,27,28 दिसंबर 2025 को विश्व हिंदू परिषद का राजस्थानी धर्मशाला कतरास,पंचगड़ी बाजार में झारखंड प्रांतीय समिति की बैठक का निर्णय*
प्रांत सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोर शोर से.....अशोक चौरसिया*

*कतरास*.विश्व हिंदू परिषद की एक बैठक रविवार को कतरास हटिया स्थित राजस्थानी धर्मशाला में हुई. बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने किया. बैठक में धनबाद महानगर के तत्वावधान में 26, 27, 28 दिसंबर 2025 को राजस्थानी धर्मशाला पचगढी बाजार में आयोजित झारखंड प्रांत कार्य समिति की बैठक को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया. महानगर अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. कार्यक्रम में पूरे झारखंड प्रदेश के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाग लेंगे. शहर के प्रमुख मार्गों पर तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं. कार्यकर्ता इसका जोर-शोर से प्रचार कर कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों को भाग लेने की अपील कर रहे हैं. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे. कार्यक्रम के सफलता को लेकर एक कमेटी बनाई गई है, जिसमें भोजन व्यवस्था शंकर जायसवाल, बबलू झा, आनंद खंडेलवाल आवास व्यवस्था, रंजीत रवानी, यातायात दीपक साव, ध्वनि मंच प्रिंटिंग तापस दे, साफ सफाई चंदन कुमार,कार्यालय प्रभारी आनंद महतो, अधिकारी व्यवस्था आनंद कुमार, श्री राम सुरक्षा व्यवस्था गोविंद शुक्ला, सर्व व्यवस्था प्रमुख अशोक चौरसिया विकास गिरी, पर्यवेक्षक चंदन चक्रवर्ती को बनाया गया है. बैठक में प्रांत गोरक्षा प्रमुख कमलेश सिंह, जिला सह संयोजक तापस दे, चंदन चक्रवर्ती, रंजीत रवानी, सुजीत रवानी, आनंद खंडेलवाल, दीपक साहू, लक्ष्मण यादव, विनोद चौहान, बबलू झा, सतीश साव,अमलेश पटेल, उत्तम रवानी, लल्लू झा, दिवाकर पांडेय, राखो हरि पटवा, विशू रवानी, संतोष साव, कन्हैया साव, गुड्डू वर्मा, अमरनाथ स्वर्णकार, उदय वर्मा, उमाकांत तिवारी, मोहित शर्मा आदि उपस्थित थे.
News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



