*छात्र नेता विशाल महतो ने कतरास कॉलेज के प्राचार्य को विभिन्न समस्या को लेकर एक ज्ञापन सौपा*

*कतरास* : कतरास कॉलेज के पुराने जर्जर भवन को तोड़कर नए भवन बनाने एवं पीजी तथा बी.एड. की पढ़ाई शुरू कराने को लेकर छात्र नेता विशाल महतो एवं लालचंद मंडल के नेतृत्व में कतरास कॉलेज के प्राचार्य को एक ज्ञापन सौंपा गया। इसके साथ ही हाल ही में कतरास कॉलेज में हुई ठगी एवं फ़र्ज़ तरीके से बहरूपिया बनकर परीक्षा देने के मामले में भी विशाल महतो ने प्राचार्य से वार्ता कर दोषियों के विरुद्ध अविलंब कार्रवाई करने की मांग की। इसके अलावा कतरास कॉलेज के मुख्य गेट पर विभिन्न छात्र संगठनो द्वारा छात्र संगठन का नाम लिख देने पर नाराजगी व्यक्त किया तथा उसे मिटाने की बात कही। उन्होंने कहा कि कॉलेज के मुख्य गेट पर छात्र संगठनों का नाम लिख देने से ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे यह कोई कॉलेज नहीं बल्कि छात्र संगठन का कार्यालय है। उन्होंने चार सूत्री मांगों पर अविलंब सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की तथा कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। मौके पर सूरज कुमार, करण बजरंगी, विजय सिंह, गणेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



