Breaking

*कतरास में भाकपा माले अंचल स्तरीय कमेटी की बैठक संपन्न*

Https://news93live.com/

*कतरास*:कतरास बस पड़ाव स्थित बीसीकेयू कार्यालय में भाकपा माले का अंचल स्तरीय कमेटी की बैठक हुई. बैठक में 18 से 24 दिसंबर तक आहूत सम्मेलन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया.भाकपा माले के पूर्व महामंत्री स्व विनोद मिश्रा व पूर्व सांसद विनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में सप्ताहव्यापी अभियान चलाने पर चर्चा की गई.भाकपा माले के वरीय नेता हलधर महतो ने कहा कि हमलोगों का जन जागरण अभियान लगातार जारी रहेगा. आगामी नगर निगम चुनाव में हमलोग हर वार्ड में अपने प्रतिनिधि को खड़ा करेंगे. केशलपुर कुम्हार बस्ती के विस्थापन के मामले को लेकर कोलियरी व क्षेत्रीय स्तर पर प्रबंधन को घेरने का काम किया जाएगा.कहा कि केंद्र सरकार के चार श्रम कोड को वापस लेने को लेकर आंदोलन जारी है.कहा कि केंद्र सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है.मौके पर भैरवनाथ महतो,ठाकुर महतो, देवानंद महतो, कार्तिक महतो, भीम महतो, माणिक महतो, अर्जुन पंडित, लखी बेसरा, महेंद्र पंडित, बिहारी कुंभकार, मनोहर पंडित, हेमंत महतो आदि थे.

News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button