Breaking

सांसद ढुलू महतो के प्रयासों को मिली केंद्रीय स्तर पर संज्ञान, कई महत्वपूर्ण जनमुद्दों पर स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने दिया सकारात्मक जवाब*

Https://news93live.com/

*सिंदरी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति, एफसीआईएल भूमि पर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल तथा कर्मचारियों के लीज समझौते से जुड़े मुद्दों की जांच का आश्वासन*

धनबाद के सांसद ढुलू महतो द्वारा उठाए गए कई महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों पर केंद्र सरकार ने संज्ञान लेते हुए सकारात्मक पहल की है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सांसद ढुलू महतो को पत्र भेजकर इन विषयों पर कार्रवाई की जानकारी दी है।

सांसद ढुलू महतो ने सिंदरी क्षेत्र से जुड़े कई लंबे समय से लंबित जनहित के मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष उठाया था। इनमें एफसीआईएल एवं वीएसएस के कर्मचारियों के लीज समझौते से जुड़ी समस्याएँ, छाताटांड़ गाँव में यूआरएल सेंटरिंग टैंक से पेयजल आपूर्ति तथा एफसीआई सिंदरी यूनिट की अनुपयोगी भूमि पर एम्स स्तर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल थे।

केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने अपने पत्र में बताया है कि एफसीआईएल एवं वीएसएस के कर्मचारियों के लीज समझौते से संबंधित मामले को संबंधित विभाग द्वारा परीक्षण हेतु भेजा गया है और इसकी विस्तृत समीक्षा की जा रही है।

इसी प्रकार, छाताटांड़ गाँव में यूआरएल सेंटरिंग टैंक से पेयजल उपलब्ध कराने के संबंध में मंत्रालय को अवगत कराया गया है कि उक्त क्षेत्र में पाइपलाइन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था उपलब्ध करा दी गई है, जिससे स्थानीय निवासियों को राहत मिली है।

इसके अतिरिक्त सांसद ढुलू महतो द्वारा उठाए गए एक अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव एफसीआई सिंदरी यूनिट की अनुपयोगी भूमि पर एम्स स्तर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना के संबंध में भी केंद्रीय मंत्री ने बताया है कि इस विषय को संबंधित विभाग के पास परीक्षण हेतु भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

सांसद ढुलू महतो ने कहा कि धनबाद एवं सिंदरी क्षेत्र के विकास और जनता की बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के समक्ष क्षेत्र से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को मजबूती से रखा जा रहा है, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ, स्वच्छ पेयजल और आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार का यह सकारात्मक रुख क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। सांसद महतो ने विश्वास जताया कि इन सभी मामलों में शीघ्र ही ठोस और सकारात्मक निर्णय सामने आएंगे, जिससे धनबाद और सिंदरी क्षेत्र की जनता को व्यापक लाभ मिलेगा।

सांसद ढुलू महतो ने यह भी कहा कि वे धनबाद संसदीय क्षेत्र के विकास, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था और जनकल्याण से जुड़े सभी मुद्दों को लगातार उठाते रहेंगे और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button