*कैलूडीह में सीआइएसएफ चेक पोस्ट बनाने के विरोध में ग्रामीणों ने आउटसोर्सिंग का उत्पादन कार्य किया ठप*
*कंपनी के प्रबंधक चंद्रमा सिंह ने कहा की उत्पादन ठप करने से कंपनी को हजारों का नुकसान हुआ*,

*कतरास*.बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया 3 के अंतर्गत कैलूडीह स्थित सीआइएसएफ कैंप बनाने के विरोध में रविवार को ग्रामीणों ने एक बार फिर एसटीजी डेको आउटसोर्सिंग कंपनी उत्पादन ठप दिया. सीआईएसफ कैंप बनाए जाने के विरोध कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि यहां की ग्रामीण महिलाएं खुले में शौच क्रिया के लिए जाती है. यदि वहां सीआईएसफ कैंप बनता है तो ग्रामीण महिलाओं को काफी परेशानी होगी. प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को मैनेजर अमित कुमार ने कहा कि यहां सीआईएसफ कैंप का निर्माण कार्य नहीं होगा. मैनेजर के आश्वासन के बाद उत्पादन कार्य शुरू कराया जा सका. आउटसोर्सिंग कंपनी के प्रबंधक चंद्रमा सिंह ने कहा कि उत्पादन ठप करने से कंपनी को हजारों का नुकसान हुआ है. उल्लेखनीय है कि कल भी ग्रामीणों ने विधाता पूर्ति की मांग को लेकर ट्रांसपोर्टिंग ठप किया था.
प्रदर्शन करने वालों में राजकुमार दास, विकास बजरंगी, जाहिर शमी, सोनू खान, अमन कुमार, राहुल सिंह, दिलीप यादव, विक्रम यादव, कामेश्वर यादव, पवन यादव, उत्तम गुप्ता, विकास सिंह गोपाल , किशोरी यादव , नागेश्वर भुइयां सहित दर्जनों महिलाएं शामिल थीं.
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



