शिशु मंदिर विद्यालय के प्राचार्य अभिमन्यु कुमार व नीरू मिश्रा ने ‘स्मार्ट कंप्यूटर’ दुकान का किया उद्घाटन ।

*कतरास के पचगड़ी बाजार में खेतान टॉवर मैंशन के दुकान में सभी ब्रांड के कंप्यूटर ग्राहकों के लिए उपलब्ध है* ।
*कतरास*।नगर में तकनीक प्रेमियों के लिए एक नई सौगात के रूप में ‘स्मार्ट कंप्यूटर’ नामक दुकान का शुभारंभ हुआ। इस दुकान का उद्घाटन सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय श्यामडीह के प्राचार्य श्री अभिमन्यु कुमार व नीरू मिश्रा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। ‘स्मार्ट कंप्यूटर’ में ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कंप्यूटर, लैपटॉप के साथ-साथ उनके पार्ट्स व अन्य आवश्यक उपकरण सस्ते दामों में उपलब्ध कराए गए हैं।
________दुकान संचालक अखिल मिश्रा व पंकजकुमार गुप्ता का कहना है कि ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सेवा और सुविधाएं न्यूनतम कीमतों पर उपलब्ध कराना ही उद्देश्य है।
इस पहल से कतरास के क्षेत्रवासियों को तकनीकी उपकरणों की खरीद के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।
मौके पर बियाड़ा के पूर्व अध्यक्ष व समाजसेवी विजय कुमार झा श्रवण खेतान , सुशील चौधरी, आशीष कुमार ,पंकज कुमार,राजेश स्वर्णकार ,एस एन नियोगी ,सतीश सिंह ,अजय पांडे ,सौरव मिश्रा सहित कई लोग शामिल थे।
कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



