Breaking

भू-धंसान के बाद फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, STG-DECO आउटसोर्सिंग का काम अनिश्चितकाल के लिए बंद..

पुनर्वास और रोजगार की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना जारी, वार्ड पार्षदों ने दिया समर्थन..

Https://news93live.com/

धनबाद। धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या-2 अंतर्गत छाताबाद फुटबॉल ग्राउंड के समीप 7 अगस्त 2026 को हुई भू-धंसान की घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। भू-धंसान की चपेट में आने से दर्जनों घर जमीनदोज हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के बाद भी बीसीसीएल और जिला प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया गया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने पुनर्वास और रोजगार की मांग को लेकर बीसीसीएल एरिया-3 के अंतर्गत संचालित एसटीजी-डेको आउटसोर्सिंग परियोजना का काम अनिश्चितकाल के लिए बंद करा दिया है। ग्रामीण परियोजना के समीप धरना पर बैठकर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

धरना को संबोधित करते हुए मोहम्मद शहाबुद्दीन ने कहा कि ग्रामीण पिछले दो दिनों से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हैं, लेकिन अब तक बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से वार्ता के लिए कोई अधिकारी नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि भू-धंसान से प्रभावित परिवार अपने आशियाने और भविष्य को लेकर चिंतित हैं, लेकिन उनकी समस्याओं पर अब तक गंभीर पहल नहीं की गई है।

वार्ड संख्या-5 की पार्षद निरुपमा देवी ने बीसीसीएल, आउटसोर्सिंग कंपनी और प्रशासन पर प्रभावित परिवारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि भू-धंसान प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द राहत और उचित पुनर्वास नहीं दिया गया, तो अनिश्चितकालीन धरना के बाद आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

नगर निगम वार्ड संख्या 4 के पार्षद छोटू सिंह ने का घटना में जिम्मेवार कौन , बीसीसीएल और आउटसोर्सिंग कंपनी को जिम्मेदारी लेनी चाहिए, अनिश्चितकालीन धरना को पार्षदों द्वारा समर्थन दिए गए हैं ,अगर भू धसान प्रभावितों को मुआवजा पुनर्वास नहीं मिला तो आगे निर्णय लेने पर बात होंगे।

वार्ड संख्या एक की पार्षद डॉ मधुबाला ने सभी माननीय से आग्रह की है जो उचित निर्णय लेंगे हम पार्षद आपके साथ है, भू धसान बहुत ही बड़ी घटना है,

वार्ड संख्या 8 के पार्षद रामेश्वर तुरी ने साफ लफ्जों में कहा की भू धसान प्रभावितों के साथ अनदेखी किया गया है आगे आंदोलन का रुख अपनाएंगे, घटना छोटी समझकर अनदेखी न करें।

वहीं, छाताबाद के सदर ने कहा कि जब तक प्रभावित परिवारों को सुरक्षित आशियाना नहीं मिलता, तब तक अनिश्चितकालीन धरना और ‘आशियाना बचाओ आंदोलन’ जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि बीसीसीएल ब्लास्टिंग कर जमीन के नीचे से कोयला निकाल सकती है, तो ग्रामीण भी बिना ब्लास्टिंग किए अपने आशियाने को बचाने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखेंगे।

धरना का नेतृत्व वार्ड संख्या-2 के पार्षद मोहम्मद शहाबुद्दीन कर रहे हैं। आंदोलन को समर्थन देने के लिए वार्ड संख्या-1 की पार्षद डॉ. मधुबाला, वार्ड संख्या-4 के पार्षद छोटू सिंह, वार्ड संख्या-5 की पार्षद निरुपमा देवी और वार्ड संख्या-8 के पार्षद रामेश्वर तुरी समेत सैकड़ों महिला-पुरुष ग्रामीण धरना में शामिल हैं।

News 93 Live से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button