Breaking

छाताबाद की त्रासदी हृदयविदारक, महीनों से दे रहा था भू-धंसान की चेतावनी : विजय कुमार झा*

Https://news93live.com/

*कतरास* पूर्व बियाडा अध्यक्ष एवं समाजसेवी विजय झा ने छाताबाद में हुई भू-धंसान की घटना को बेहद हृदयविदारक बताते हुए कहा कि वे पिछले कई महीनों से क्षेत्र के लोगों को संभावित खतरे को लेकर आगाह कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बार की बरसात जनता पर भारी पड़ने की आशंका पहले से थी और लगातार हो रहे भू-धंसान ने उनकी आशंका को सही साबित कर दिया।

विजय झा ने कहा कि बड़े पैमाने पर अवैध कोयला उत्खनन के कारण जमीन के अंदर की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। उन्होंने बीसीसीएल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कोयला चोरी और अवैध उत्खनन रोकने में सुरक्षा एजेंसियों की भूमिका प्रभावी नहीं रही है। उन्होंने कहा कि अब युवाओं को आगे आकर अपने अधिकार और क्षेत्र की सुरक्षा के लिए आवाज उठानी होगी।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता उन्हें अपनी आवाज बनने के लिए चुनती है, लेकिन भू-धंसान और अवैध कोयला उत्खनन जैसे गंभीर मुद्दे संसद में क्यों नहीं उठाए जाते। उन्होंने दावा किया कि आरटीआई के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार अवैध कोयला उत्खनन के मामले में महज 68 एफआईआर दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

विजय झा ने कहा कि यदि कोयला चोरी के खिलाफ लोकसभा में मुद्दा उठाया गया है तो उसका प्रमाण सार्वजनिक किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल बयानबाजी से क्षेत्र की समस्या का समाधान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भू-धंसान प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर बसाने के साथ रोजगार, स्कूल, अस्पताल और बस अड्डे जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। प्रभावित लोगों के लिए बेहतर और सम्मानजनक जीवन की व्यवस्था करना सरकार और बीसीसीएल की जिम्मेदारी है।विजय झा ने लोगों से अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर नौजवान से जे-एनजी बनकर आवाज उठाने की अपील करते हुए कहा कि अब चुप रहने का समय नहीं है। जनता को अपने प्रतिनिधियों से जवाब मांगना होगा।

News 93 Live से सकलदेव प्रामाणिक की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button