Breaking

*भाई-भाई का रिश्ता हुआ कलंकित, छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू मारकर की हत्या* ।

Https://news93live.com/

*कतरास*: कतरास थाना क्षेत्र के जमुआ पंचायत अंतर्गत अंबेडकर नगर में बुधवार की रात भाई-भाई के रिश्ते को कलंकित करने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 8:30 बजे तेजुआ भुइयां (उम्र 35 वर्ष), पिता स्वर्गीय जोगिंदर भुइयां, की उसके छोटे भाई दीपक भुइयां उर्फ छपरा ने आपसी विवाद के दौरान चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के दौरान दोनों भाइयों के बीच हो रहे झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे नरेश रवानी भी चाकूबाजी में घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल तेजुआ भुइयां और नरेश रवानी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। तेजुआ भुइयां की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें धनबाद रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं घायल नरेश रवानी का इलाज स्थानीय नर्सिंग होम में चल रहा है।

बताया जाता है कि मृतक तेजुआ भुइयां शादीशुदा था और उसके दो पुत्र हैं। घटना के बाद मृतक की पत्नी सावित्री देवी ने कतरास थाना में आवेदन देकर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई एवं न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button