*कतरास में मासूम शाह बाबा के 29 वां सालाना लंगर में उमडी श्रद्धालुओं की भीड़*

*कतरास*.मासूम शाह बाबा का 29वां वार्षिक सालाना लंगर गुरुवार को गांधी चौक कतरास बाजार मस्जिद पट्टी में आयोजन किया गया. लंगर में भारी संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चे श्रद्धालुओं की भीड़ उमडी. लंगर में कतरास, धनबाद, झरिया, लोयाबाद, केंदुआ, करकेंद्र, इसरी,डुमरी, गिरिडीह, हजारीबाग आदि क्षेत्र के महिला पुरुष एवं बच्चे श्रद्धालु भारी संख्या में शामिल हुए एवं लंगर में प्रसाद ग्रहण किया. लंगर को सफल बनाने में नियाज अहमद खान, राजू सिंह, शमी इमाम खान, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, तारिक अनवर, सुरेश प्रसाद साहू, देवेंद्र सिंह, अजमत खान, धनंजय प्रसाद, मो अमजद, सोनू शर्मा, फिरोज खान, शकील खान,कुंदन कुमार साहू, सत्येंद्र प्रसाद, निमाई गोस्वामी, वीरेंद्र प्रसाद,गुलाम रसूल, कृष्ण प्रसाद गुप्ता,मो इब्राहिम, अफसाना खातून,मिकी सिंह, बॉबी परवीन, दीप्ति कुमारी, मीरा सिंह, रोशन परवीन आदि की भूमिका सराहनीय रही. लंगर के मुख्य आयोजक मो लालू ने बताया कि पिछले 29 वर्षों से मासूम शाह बाबा के अस्थाना पर लंगर लगाया जाता है. यहां सभी धर्म के लोग शामिल होते हैं और आपसी भाईचारा का मिसाल कायम करते हैं.
News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



