Breaking

कतरास में श्री श्याम सलोने निशान पदयात्रा 28 को तैयारियां पूरी, मोटरसाइकिल जुलूस आज*

Https://news93live.com/

*कतरास*.श्री श्याम सलोने की निशान पदयात्रा को लेकर शुक्रवार को कतरास हटिया स्थित राजस्थानी धर्मशाला में श्याम भक्त मंडल कतरास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यक्रम जानकारी दी. श्याम भक्त मंडल के अध्यक्ष विष्णु नारनोली ने बताया कि 11 वां श्री श्याम सलोनी निशान पदयात्रा की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है. शहर के प्रमुख मार्गो में तोरण द्वार लगाए जा रहे हैं. 27 दिसंबर शनिवार को शाम 5 बजे सूर्य मंदिर नदी किनारे से मोटरसाइकिल जुलूस निकाली जाएगी जो शहर के प्रमुख मार्गों का परिभ्रमण करते हुए कतरास हटिया राजस्थानी धर्मशाला पहुंचेगी. शाम में शीश पूजन तथा भजन संध्या का आयोजन किया गया है. भजन संध्या में धनबाद के विवेक अग्रवाल, पंकज शर्मा, बासु शर्मा,श्वेता खंडेलवाल भाग लेगी. 28 दिसंबर रविवार को सुबह 7 बजे श्री श्याम सलोने निशान पद यात्रा कतरास हटिया से निकल जाएगी. पदयात्रा कतरास बाजार, गुहीबांध,कतरास थाना चौक ,अंगारपथरा, सिजुआ, नया मोड़, लोयाबाद,करकेन्द, केंदुआ होते हुए श्री श्याम मंदिर झरिया धाम पहुंचेगी. पदयात्रा में शामिल लोगों का विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया जाएगा. निशान यात्रा में बोकारो के कान्हा रविराज झांकी प्रस्तुती देगें. पदयात्रा में रामगढ़ के सुनामी ताशा पार्टी शामिल होगा. पदयात्रा के पूर्व डॉ बी एन चौधरी निशान पूजन करेंगे तथा दरबार पूजन सुरेश केडिया द्वारा किया जाएगा जबकि भंडार का आयोजन अनीश डोकानिया एवं प्रदीप खेमका द्वारा किया गया है. मौके पर गंगा गौशाला के सचिव महेश अग्रवाल, बंटी कुलवाल, विकास अग्रवाल, राजन खंडेलवाल, टिंकू केडिया, शशि राजगढ़िया, विमल राजगढ़िया, बिट्टू, नितिन कैलाश खंडेलवाल, शीतल शर्मा, शुभम राजगढ़िया, अशोक शर्मा, लाली शर्मा, गोलू रावत आदि उपस्थित थे.

News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button