Breaking
*बाघमारा विधायक ने जरूरतमंदों के बीच बांटा कंबल*

*बाघमारा*.खोनाठी में कंबल वितरण कार्यक्रम में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो मुख्य अतिथि शामिल हुए , इस अवसर पर विधायक ने जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किए.कंबल वितरण का मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए, ठंड के मौसम में ज़रूरतमंदों, बेघर, बुजुर्गों और गरीब लोगों को सर्दी से बचाना, गर्मी और आराम प्रदान करना, और उन्हें ठंड से होने वाली बीमारियों से सुरक्षित रखना है, ताकि वे सुरक्षित और स्वस्थ रह सकें.इस अवसर पर विधायक ने वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिए.इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों के मूलभूत समस्याओं से अवगत हुए, और ग्रामीणों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिए.मौके पर गांव के मुखिया , महिला और अन्य प्रबुद्धजन मौजूद थे.
News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



