Breaking

पुलिस हो तो धनबाद जैसी! रात में ज्वेलरी दुकान में भीषण डकैती, चंद घंटे दिन में डकैती का उद्भेदन

Https://news93live.com/

चार अपराधी गिरफ्तार, 80 लाख रुपये के गहने बरामद

धनबाद के कतरास बाजार स्थित विशेश्वर लाल ऑर्नामेंट्स नामक ज्वेलरी दुकान में सोमवार की रात 2 बजे डकैती की घटना का उद्भेदन धनबाद जिला पुलिस ने महज चंद घंटों के अंदर कर लिया.

कार्रवाई में दुकान से लूटे गए करीब 20 केजी चांदी के आभूषणों के अलावा 400 ग्राम सोना करीब 80 लाख रुपये मूल्य के गहने भी बरामद किया है.

मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार करने के साथ ही लूटे गए. इसके साथ ही चोरी में उपयोग किए गए औजार भी पुलिस के हाथ लगे हैं.

ये डकैत घूमन्तु बंजारे हैं और बीते चार माह से धनबाद रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर स्थित छाई गद्दा में रह रहे थे. पुलिस का दावा है कि इन डकैतों के गिरोह में 15 से 17 अपराधी शामिल हैं.

पुलिस ने सभी इलाकों की नाकाबंदी करते हुए अपराधियों की तलाश में छापामारी शुरू कर दिया. इस काम में आरपीएफ और जीआरपी अधिकारियों का भी सहयोग लिया गया.

तलाशी के दौरान ही अपराधियों के रेलवे लाइन होकर भागने की सूचना मिली. इसी सूचना पर पुलिस टीम सक्रिय हुई और चार अपराधियों को सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया.

धनबाद SSP प्रभात कुमार ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि ये अपराधी घूमन्तु बंजारे की तरह अलग-अलग जगहों पर डेरा डालकर रहते थे.

धनबाद रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित छाई गद्दा इलाका इनका ठिकाना था, जहां बैठकर कतरास इलाके की ज्वेलरी शॉप लूट की पूरी योजना बनाई गई थी.

News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button