Breaking

जोगता के 22/12 बिजली घर स्थित तालाब को अवैध खनन को लेकर सूखाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों में आक्रोश*

Https://news93live.com/

*कतरास :* जोगता थाना क्षेत्र के 22/12 बिजली हाउस स्थित तालाब को अवैध खनन के उद्देश्य से सूखाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार मोटर पंप से तालाब का पानी निकाला जा रहा है ताकि खनन का रास्ता साफ किया जा सके। इस कार्रवाई से नाराज़ ग्रामीणों ने जोरदार हंगामा किया और जोगता थाना पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी। मौके पर बीसीसीएल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। ग्रामीणों ने अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button