Breaking

नवागढ़ खरखरी जलापूर्ति योजना में चोरी, स्विचरूम की दीवार काटकर चोरो ने केबल व पीतल सामान उड़ाया*, *दर्जन भर गांव और टोला में पेज बाधित*

Https://news93live.com/

*कतरास* : मधुबन थाना अंतर्गत नावागढ़ बस्ती स्थित बाउरी टोला के समीप अवस्थित खरखरी जलापूर्ति योजना के स्विचरूम में देर रात अज्ञात चोरों ने दीवार काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने कीमती केबल सहित स्विच पैनल में लगे पीतल के महंगे सामान को तोड़कर निकाल लिया।इस चोरी की घटना के कारण चार पंचायतों के दर्जनभर गांवों और टोलों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button