*सांसद-विधायक ने किया डे नाइट क्रिकेट का उदघाटन,जय माँ तारा क्लब विजयी*

*कतरास*: टंडा बस्ती में एमएफसी 2025 मनीषा फैमिली कप एट पोपुलर डे नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन मिश्रा फैमिली कप की ओर से किया गया.जिसका उद्घाटन सांसद ढुलू महतो व विधायक शत्रुघ्न महतो ने फीता काटकर किया. इससे पूर्व खेल प्रेमी स्व जवाहर मिश्रा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखा गया. सांसद ने कहा कि क्रिकेट का आयोजन कर एकता का मिसाल कायम खेल प्रेमी कर रहे है.नये वर्ष में मंदिर परिसर के पास का तालाब का जीर्णोद्धार तथा बाउंड्री वाल का कार्य कराने का काम किया जाएगा.फाइनल मैच जय माँ तारा क्लब व बाबा इलेवन के बीच खेला गया. जिसमे जय माँ तारा क्लब विजयी रहा.मेन ऑफ द मैच प्रताप व सीरीज राहुल को मिला. मौके मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मिश्रा, सीटू मिश्रा, डॉ अंजली, महेश पासवान,उदय वर्मा, विश्वजीत सिंह, सीताराम गोस्वामी, योगेंद्र गोस्वामी, राजेश स्वर्णकार, उमाशंकर पांडेय,हारु मिश्रा, मंटू मिश्रा,सचिदानंद सिंह,प्रीतम चौरसिया,संतोष साव,मनोज मिश्रा आदि थे. खेल से पूर्व जमकर आतिशबाजी की गयी. सांसद-विधायक का जोरदार स्वागत किया गया.शॉर्ट पिच मैच को देखने के लिये सर्द मौसम में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही.
News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



