खेल

होमगार्ड बहाली में चयनित 6 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण से वंचित रखने का मामला उठा, पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो ने डीसी को लिखा पत्र..

Https://news93live.com/

धनबाद। झारखंड विधानसभा के सचेतक सह पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो ने होमगार्ड बहाली में चयनित छह अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण से वंचित रखे जाने का मामला उठाते हुए धनबाद के उपायुक्त को पत्र लिखा है।

उन्होंने पत्र के माध्यम से बताया कि होमगार्ड बहाली की सूची में नाम अंकित होने के बावजूद छह अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण में शामिल नहीं किया गया है। बताया गया कि पूर्व में किसी समय इन अभ्यर्थियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज था। हालांकि, वर्तमान में सभी अभ्यर्थियों को न्यायालय द्वारा दोषमुक्त किया जा चुका है।

इसके बावजूद उन्हें प्रशिक्षण से वंचित रखा जाना उनके भविष्य के साथ अन्याय है। पूर्व मंत्री ने बताया कि संबंधित अभ्यर्थी काफी परेशान हैं और अपनी समस्या के समाधान के लिए लगातार अधिकारियों के कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं।

उन्होंने उपायुक्त से मामले में उचित पहल करते हुए सभी छह अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण में शामिल कराने तथा उन्हें न्यायसंगत अवसर प्रदान करने की मांग की है।.

News 93 Live न्यूज़ डेस्क..

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button