*पहले ही प्रयास में बड़ी सफलता : धनबाद के अधिवक्ता अंशल चंद्र ने AIBE ×× में रचा कीर्तिमानI*

#jharkhand #dhanbad
धनबाद के अंशल चंद्र ने आल इंडिया बार एग्जाम में अपने पहले ही प्रयास में उत्कृष्ट अंकों के साथ सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है I उनके इस उपलब्धि से न केवल पुरे परिवार बल्कि पुरे धनबाद क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल हैं!
*धनबाद बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने अंशल चंद्र को बधाई* देते हुए कहा यह
निश्चित रूप से यह संदेश देती है कि सही दिशा,समर्पण और आत्मविश्वास के साथ प्रयास किया जाए तो किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है जो उसने कर दिखाया है और उन्होंने विश्वास जताया की आने वाले समय वे अपने कार्यों का निष्पादन पूरी तत्परता और ईमानदारी के साथ करेंगे!
मौके पर अंशल चंद्र ने बताया की उनके पिता, डॉ आशुतोष कुमार सिंह, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएँ, झारखण्ड सरकार, के पद पर कार्यरत है और वही उनके छोटे चाचा पटना हाई कोर्ट में न्यायमूर्ति,जस्टिस अश्वनी कुमार सिंह सेवानिर्वित होकर अभी ऑनरेबल सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया में अपनी सेवाएँ दे रहे है,वर्त्तमान में वो अभी सीनियर अधिवक्ता श्री ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह के साथ धनबाद व्यवहार न्यायलय में अपनी सेवाएँ दे रहे है उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और अपने पुरे परिवार के मार्गदर्शन, कठिन परिश्रम और अनुशाशन को दिया है I
बधाई देने वालों में मुख्य रूप से बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह अधिवक्ता मनोज यादव इंद्रदेव मंडल रमेश राय सहित दर्जनों अधिवक्तागण मौजूद थे!
ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह
वरिष्ठ अधिवक्ता
धनबाद बार एसोसिएशन
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



