झारखंड राज्य में बंगाल के तर्ज़ पर सुड़ी जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा मिले – गौतम मंडल..

धनबाद : प्रतिवर्ष कि भांति इस वर्ष भी झारखंड सूंड़ी समाज कल्याण समिति तोपचांची सह चन्द्रपुरा प्रखण्ड समिति का प्रखण्ड सम्मेलन खेसमी ग्राम में भव्य तरीके से मनाया गया।सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित एवं शंखनाद कर किया गया, उसके उपरांत सभी समाज प्रेमियों ने शहीद एवं स्व समाज के नेताओं को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। जी एम पब्लिक स्कूल चैता के बच्चों द्वारा स्वागत गान एवं नृत्य प्रस्तुति किया गया। सम्मेलन कि अध्यक्षता विजय कुमार मंडल ने किया।सभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय महासचिव श्री गौतम मंडल ने कहा समाज के विकास के लिए महिलाओं और युवाओं को आगे आना होगा एवं बंगाल के तर्ज पर झारखंड में भी सूंड़ी जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा मिलनी चाहिए नहीं तो 23 मार्च के महाधिवेशन में सरकार के विरुद्ध शंखनाद किया जाएगा और आर -पार की लड़ाई की घोषणा की जाएगी।सभा को संबोधित करने वालो में केंद्रीय उपाध्यक्ष सुनिल मंडल, केंद्रीय संगठन सचिव विरेन चन्द्र मंडल,जिला अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मंडल,महासचिव शैलन मंडल, प्रतिमा मंडल, मुखिया सुचित्रा मंडल,गिरिडीह जिला से मुटुरखा पंचायत के मुखिया रविन्द्र मंडल शामिल थे। सनद रहे कि राष्ट्रीय सूंड़ी समाज के केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री मनबोध मंडल के नेतृत्व में दर्जनों समाज प्रेमियों ने झारखंड सुड़ी समाज कल्याण समिति की सदस्यता ग्रहण की। मंच का संचालन मिडिया प्रभारी अजय कुमार मंडल ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रदिप मंडल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में,अजित मंडल,मृदुल मंडल, लोबिन मंडल,मनसोक मंडल, संजय मंडल आदि शामिल रहे।
News 93 Live ब्यूरो रिपोर्ट धनबाद



