बीसीसीएल एरिया 3 के प्रबंधक के लगे मुर्दाबाद के नारे*।
ब्लॉक-4 कोलियरी में ग्रामीणों का प्रदर्शन, ट्रांसफार्मर लगाने पर बनी सहमति*

*कतरास*, बीसीसीएल एरिया-3 अंतर्गत ब्लॉक-4 कोलियरी के कोलमुरना बस्ती में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के नेतृत्वकर्ता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य सुभाष राय के नेतृत्व में लोगों ने बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और प्रबंधक मुर्दाबाद के नारे लगाए।
प्रदर्शन के दौरान सुभाष राय ने चेतावनी दी कि यदि बिजली, सड़क सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध नहीं कराई गईं, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन काफी उग्र रूप ले चुका था, जिसके बाद बीसीसीएल प्रबंधन ने हस्तक्षेप करते हुए नेतृत्वकर्ता सुभाष राय के साथ वार्ता की।
वार्ता के दौरान बीसीसीएल प्रबंधन ने तत्काल 200 केवी का ट्रांसफार्मर लगाने की पहल करने तथा अगले चरण में 150 केवी का एक और ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने अस्थायी रूप से आंदोलन समाप्त किया।
मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष राय के अलावा गुलटन सिंह, कुंदन सिंह, राजेश सिंह, विकास सिंह, संतोष रजवार, विशाल रवानी, कन्हाई रजवार, रंजन सहाय, सुजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रमिला देवी, सीटू देवी, आशा देवी, संध्या देवी, नीता सहाय, पार्वती देवी, आरती कुमारी, उषा चौहान, सुमन चौहान, रेनू शर्मा, रिया सुराल, इंदु देवी, निशु कुमारी, प्रभाष सिंह, रूबी देवी, सोना देवी, ललिता देवी, शांति देवी, रितु कुमारी, सुनिता देवी, रीना देवी, सीमा देवी, सोनी देवी, रीता देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



