अर्थव्यवस्था

गोविंदपुर में खूनी हमला! नसीम अंसारी पर पांच लोगों ने धारदार हथियार से किया जानलेवा वार, खून से लथपथ पीड़ित ने थाने पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार!

Https://news93live.com/

धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर मारपीट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। रास्ते से लौट रहे नसीम अंसारी उर्फ पिंटू अंसारी पर पांच लोगों ने कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में नसीम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पीड़ित नसीम अंसारी का आरोप है कि रास्ते में पांच लोगों ने उन्हें रोककर पहले गाली-गलौज की। इसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए और खून से लथपथ हो गए।

घटना के बाद पीड़ित ने गोविंदपुर थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

वहीं, स्थानीय निवासी मोहम्मद असलम अंसारी ने भी घटना को लेकर अपनी बात रखी और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अब पुलिस जांच के बाद ही हमले के पीछे की वास्तविक वजह और आरोपों की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button