चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचे विधायक राज सिन्हा, आराध्य देव का दर्शन कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हुए शामिल..

धनबाद। कलम के देवता, न्याय के देवता एवं कायस्थ समाज के आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की पूजा के पावन अवसर पर झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित चित्रगुप्त पूजा समारोहों में शामिल होकर भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज का दर्शन एवं पूजन किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर विधायक श्री सिन्हा ने नवागढ़, महेशपुर, विनोद नगर, पुराना स्टेशन, मेमको मोड़, कतरास बाजार, बाबूडीह, हाउसिंग कॉलोनी, हीरापुर, सिंदरी एवं जगजीवन नगर सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित पूजा समारोहों में पहुंचकर पूजा समितियों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी सहभागिता की।
विधायक श्री सिन्हा के आगमन पर विभिन्न पूजा समितियों के सदस्यों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने पुष्पगुच्छ भेंटकर तथा अंगवस्त्र पहनाकर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज सत्य, न्याय, विवेक और कर्म के प्रतीक हैं। उनकी आराधना हमें अपने कर्तव्यों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करने तथा समाज में सद्भाव, समरसता और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने की प्रेरणा देती है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी सामाजिक एकता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
उन्होंने पूजा समितियों के सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पे अखिल अमितेश सहाय, राजन सिन्हा, एन के कर्ण प्रकाश सिन्हा, प्रेम किशोर श्रीवास्तव, पंकज सिन्हा, जीतू सिन्हा,मनीष श्रीवास्तव, जितेंद्र सिन्हा, प्रभाकर सिन्हा, राकेश रौशन सिन्हा, कुमार नमन, आशा ज्योति सिन्हा, रेशम सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति सिन्हा, किशन श्रीवास्तव सहित कई अन्य मौजूद थे।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



