Breaking

अब दिशोम गुरु शिबू सोरेन मोड़ के नाम से जाना जाएगा आठ लेन सड़क पर अवस्थित कुर्मिडीह चौराहा : रतिलाल टूडू..

Https://news93live.com/

धनबाद : आज झारखण्ड निर्माता दिशोम गुरु स्व शिबू सोरेन जी के 82 वाँ जयन्ती के उपलक्ष्य में सोनोत सांताल समाज के केंद्रीय समिति द्वारा आठ लेन सड़क पर कुर्मिडीह चौक का नामकरण दिशोम गुरु शिबू सोरेन मोड़ रखा गया । जहां आदिवासी रीति रिवाज से लौह नामपट्ट को पूजा अर्चना कर भूमि पर गाड़ा गया। दिशोम गुरु के संघर्षों को याद कर वक्ताओं ने कहा कि गुरु जी ने महाजनी प्रथा के विरोध में जोड़दार आंदोलन कर आदिवासियों मूलवासियों के जमीन को महाजनों से छुड़वाया। पूरे बृहद झारखण्ड में घूम घूम कर नशा मुक्त समाज का आहवान कर शिक्षित समुदाय का अपील करते रहे । गुरु जी ने पूरे जीवन झारखण्ड के लिए निछावर कर दिया,गुरु जी सिर्फ एक समुदाय के नेतृत्व कर्ता नहीं थे अपितु सर्व समाज के महानायक रहे । उनका संघर्ष,महान जीवन,शिक्ष, आदर्श सदियों तक जनमानस को न्याय,स्वाभिमान की राह सहित झारखण्ड के जल,जंगल और जमीन की रक्षा के लिए हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने पारम्परिक वेशभूषा में नृत्य किया एवं रतिलाल टूडू सहित सभी नेताओं ने मांदर की थाप पर खूब थिरके।

इस पुनीत कार्य पर झामुमों के वरीय नेता रतिलाल टूडू सोनोत सांताल समाज के संयोजक रमेश टूडू, केंद्रीय अध्यक्ष सनातन सोरेन,केंद्रीय सचिव अनिल टूडू, के अलावे समाज के नायके, हड़ाम ने विधि विधान से अर्चना किया तथा साथ में रूपलाल हांसदा,लोथा हांसदा, दिनेश्वर हेम्ब्रम, हेमलाल टूडू,छोटेलाल हेम्ब्रम, रवि हेम्ब्रम, संजय हेम्ब्रम, आकाश हांसदा, प्रकाश हांसदा,सनातन हांसदा सुभाष टुडू अजित टूडू टार्जन हांसदा विकास टूडू संजय टूडू मोहन टूडू लक्ष्मण हेम्ब्रम शिव कुमार हांसदा लखनलाल टूडू संजय रजवार शहजाद अंसारी पारस ठाकुर सोनू कुमार संग बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।।

News 93 Live ब्यूरो रिपोर्ट धनबाद.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button