Breaking

भाजयुमो जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई ..

Https://news93live.com/

धनबाद : पार्क मार्केट हीरापुर में सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल की अध्यक्षता में आधुनिक भारत के महान विचारक और युवाओं के युगपुरुष स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती श्रद्धा भाव से मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विवेकानंद जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस दौरान जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने विश्व पटल पर भारतीय संस्कृति और अध्यात्म का गौरव बढ़ाया। आज के युवाओं को उनके ‘उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको’ के मंत्र को अपने जीवन में उतारना चाहिए ताकि हम एक सशक्त और विकसित भारत का निर्माण कर सकें।

भाजयुमो के धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने कहा कि युवा मोर्चा स्वामी विवेकानंद के पदचिन्हों पर चलने के लिए संकल्पित है। राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और विवेकानंद जी के विचार हमें निस्वार्थ सेवा और अनुशासन की प्रेरणा देते हैं।

जिला महामंत्री मानस प्रसून ने कहा कि स्वामी जी ने दुनिया को मानवता और भाईचारे का संदेश दिया। आज के डिजिटल युग में भी उनके विचार उतने ही प्रासंगिक हैं जितने दशकों पहले थे। युवाओं को अपनी ऊर्जा राष्ट्रहित में लगानी चाहिए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री नरेंद्र त्रिवेदी, सदर मंडल अध्यक्ष राजा राम दत्ता , नीरज शर्मा, अमोद साहू और किरण सिंह समेत युवा मोर्चा के कई उत्साही साथी उपस्थित थे। सभी कार्यकर्ताओं ने स्वामी जी के बताए मार्ग पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया।

News 93 Live से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button