Breaking

धनबाद गोल्फ ग्राउंड में 101 जोड़ों के सामूहिक विवाह को लेकर भूमि पूजन किया गया। 

Https://news93live.com/

धनबाद सर्व धर्म सामूहिक विवाह समिति के तत्वावधान में आगामी 18 जनवरी को होने वाले 101 जोड़ों के सामूहिक विवाह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को गोल्फ ग्राउंड धनबाद में विधिवत भूमि पूजन का आयोजन किया गया। भूमि पूजन में मुख्य जजमान उपेंद्र सिंह अपनी पत्नी सरिता सिंह के साथ तथा समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह पत्नी जया सिंह के साथ शामिल हुए। पूजन एवं हवन के पश्चात सभी विवाह योग्य जोड़ों के बीच शादी के जोड़े का वितरण भी किया गया।

समिति के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि यह आयोजन लगातार 12वें वर्ष किया जा रहा है, जिसमें सभी धर्मों के बालिग युवक-युवतियों का विवाह कराया जाएगा। भूमि पूजन के बाद विवाह स्थल पर पंडाल, मंच और मंडप निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। कार्यक्रम की कड़ी में 16 जनवरी की शाम 6 बजे माता की चौकी जागरण का आयोजन होगा। 17 जनवरी को सुबह 10 बजे से आशा महिला ग्रुप द्वारा विवाह स्थल पर रक्तदान शिविर लगाया जाएगा, वहीं शाम में मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

18 जनवरी को सुबह 10 बजे से बारात, जयमाला और विवाह की सभी रस्में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न होंगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में समिति के सभी सदस्य, महिला विंग की सदस्याएं मौजूद रहीं और सभी जोड़ों को वस्त्र वितरण किया गया।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button