Breaking

JMM धनबाद महानगर समिति के उपाध्यक्ष *हरेंद्र चौहान* को मिली अहम्

JMM धनबाद महानगर समिति के उपाध्यक्ष *हरेंद्र चौहान* को मिली अहम् जिम्मेदारियां! 

Https://news93live.com/

रांची/धनबाद:नगर निगम चुनाव को लेकर मंगलवार को रांची सीएम आवास स्थित सभागार में धनबाद झामुमो के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई।बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय,केंद्रीय सचिव अभिषेक प्रसाद पिंटू, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह सांसद विजय हांसदा उपस्थित थे।

मौके पर झामुमो धनबाद महानगर समिति के उपाध्यक्ष हरेंद्र चौहान ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।हरेंद्र चौहान को पार्टी ने वार्ड एक से वार्ड आठ तक की खास जिम्मेदारी सौंपी है।बैठक में आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर धनबाद झामुमो के सभी पदाधिकारियों को सजग रहने का निर्देश दिया गया।साथ ही संगठन को और मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।सभी को नगर निगम चुनाव में पार्टी निर्देश पर बढ़ चढ़कर काम करने का निर्देश दिया गया।बैठक में केंद्रीय सदस्य नीलम मिश्रा,धनबाद जिला अध्यक्ष लखि सोरेन, जिला सचिव मन्नू आलम, महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान, धनबाद जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह सहित धनबाद जिला अंतर्गत सभी वार्ड समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव शामिल थे!

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button