Breaking
सालासर बालाजी मंदिर में मना मकर संक्रांति*

*कतरास* : कतरास नदी किनारे स्थित सालासर बालाजी मंदिर प्रांगण में गुरुवार को धूमधाम के साथ मकर संक्रांति उत्सव मनाया गया. आचार्य रासबिहारी शर्मा व राजबिहारी शर्मा ने विधिवत पूजा अर्चना की. बोलबंम ग्रुप की ओर से खिचड़ी का भोग लगाया गया.उसके महाप्रसाद का वितरण किया गया. आस पास के लोगों ने दही, चूड़ा, गुड़ व तिलकूट का वितरण किया गया.मौके पर डा. बीएन चौधरी,डीएन चौधरी, अजय कुमार, राजकुमार चौधरी, संजू गुप्ता, अभिनाष कुमार ,नीरज बर्नवाल आदि शामिल थे.
News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



