Breaking

लोयाबाद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, विभिन्न स्थानों पर हुआ झंडोत्तोलन..

Https://news93live.com/

बाघमारा: लोयाबाद में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर लोयाबाद थाना परिसर में थानाध्यक्ष पीकू प्रसाद ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

वहीं लोयाबाद मोड़ स्थित पूर्व चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रकाश नोनिया ने भी राष्ट्रध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों के बीच मिठाई का वितरण किया गया, जिससे माहौल और भी उल्लासपूर्ण हो गया।

इसके अलावा कनकनी लाइब्रेरी परिसर में धनबाद महानगर कांग्रेस के उपाध्यक्ष हरेन्द्र चौहान ने झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर बच्चों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। मौके पर हरेन्द्र चौहान ने कहा कि आज ही के दिन भारत में संविधान पूर्ण रूप से लागू हुआ था। उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए देश की निरंतर प्रगति की कामना की। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राजकुमार महतो, सीटू के मानस चटर्जी, रोशन पासवान, इमतियाज अहमद समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button