शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, आदिवासी संघर्ष को मिला राष्ट्रीय सम्मान..

झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक, झारखंड आंदोलन के प्रणेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत सरकार द्वारा मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान दिए जाने की घोषणा आदिवासी समाज के संघर्ष, सम्मान और स्वाभिमान की ऐतिहासिक जीत है।
‘गुरुजी’ ने जल-जंगल-जमीन, सामाजिक न्याय और आदिवासी अधिकारों की लड़ाई को सड़क से संसद तक पहुंचाया। झारखंड अलग राज्य आंदोलन को नई दिशा देकर उन्होंने दबे-कुचले समाज की आवाज को राष्ट्रीय मंच पर स्थापित किया। उनका संघर्ष, विचार और त्याग आज भी करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा है।
इस गौरवपूर्ण घोषणा से झारखंड ही नहीं, पूरे देश में खुशी और भावुकता का माहौल है। यह सम्मान केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे आदिवासी समाज और उसके संघर्षों को समर्पित है।
इस अवसर पर झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा धनबाद की ओर से हर्ष और गर्व व्यक्त किया गया है।
सूरज महतो
अध्यक्ष, झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा, धनबाद
सह जोनल उपाध्यक्ष
झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन (बीसीसीएल क्षेत्र)
News 93 live न्यूज़ डेस्क.



