Breaking

सूरज महतो को झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन में बड़ी जिम्मेदारी, बने BCCL जोनल उपाध्यक्ष*

रांची में संपन्न यूनियन के 8वें अधिवेशन के बाद घोषणा, समर्थकों में उत्साह, मजदूर हितों की रक्षा का संकल्प.

Https://news93live.com/

रांची/धनबाद: झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा के धनबाद जिलाध्यक्ष सूरज महतो के राजनीतिक और संगठनात्मक सफर में आज एक अहम अध्याय जुड़ गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा से संबद्ध मजदूर संगठन झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन ने उन्हें बीसीसीएल अंतर्गत जोनल उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही उन्हें कोयला मजदूरों की आवाज बनने का दायित्व मिला है।

यह घोषणा रांची के कांके स्थित CMPDI के रवींद्र भवन में आयोजित यूनियन के 8वें अधिवेशन के समापन के बाद की गई। जैसे ही यह खबर सामने आई, सूरज महतो के समर्थकों और संगठन के कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह की लहर दौड़ गई।

यूनियन के महासचिव फागू बेसरा एवं उपाध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से जारी पत्र में भरोसा जताया गया है कि सूरज महतो अपनी राजनीतिक दक्षता और संगठनात्मक अनुभव का उपयोग करते हुए मजदूर हितों की रक्षा करेंगे तथा कोयला उद्योग के विकास से जुड़े कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इधर, नई जिम्मेदारी मिलने पर सूरज महतो ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में पार्टी और यूनियन के वरीय पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मर्यादा और विश्वास को बनाए रखते हुए मजदूरों के हक और अधिकार की रक्षा के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि बीसीसीएल क्षेत्रों में विस्थापन सहित कई गंभीर समस्याएं मौजूद हैं, जिन्हें नीतिगत और संवेदनशील तरीके से समाधान की दिशा में ले जाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि वरीय पदाधिकारियों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।

News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button