Breaking

झरिया घनुवाडीह पोखरिया में अब भी जारी है अवैध कोयला खनन, स्थानीय प्रशासन में ढील..

Https://news93live.com/

झरिया : घनुवाडीह ओपी क्षेत्र के बंद पड़े पोखरिया इलाके में खनन टास्क फोर्स के नियमों को दरकिनार कर अवैध कोयला खनन का कारोबार लगातार जारी है। जिले के बाहर से मजदूर मंगाकर तस्करों द्वारा बड़े पैमाने पर कोयले की खदानों में खनन कराया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, मुरी बांध के समीप मुख्य मार्ग पर शनिवार की सुबह एक चौदह चक्का कोयला लोड ट्रक का एक्सल टूटने से ब्रेकडाउन हो गया, जिससे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बंद पड़े घनुवाडीह पोखरिया में पिछले कई महीनों से भारी मात्रा में कोयला तस्कर खनन कर बड़े वाहनों में लोड कर झरिया, बलियापुर मुख्य मार्ग के जरिए गोबिंदपुर और बंगाल तक कोयला पहुंचा रहे हैं।

घनुवाडीह पोखरिया में पहले चलने वाली जीरो सीम की खदानें बंद हो चुकी हैं, क्योंकि वहां खूनी गैस रिसाव और आग लगने के कारण परियोजना को डेंजर जोन घोषित कर बंद कर दिया गया था। इस स्थिति का फायदा उठाकर अब स्थानीय अवैध कारोबारियों ने नियमों की अनदेखी करते हुए गरीब मजदूरों को कम मजदूरी पर काम पर लगाकर खनन का धड़ल्ले से संचालन कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि छापामारी के दौरान ज्यादातर मामलों में केवल अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई होती है, जबकि शाम होते ही जेसीबी मशीन से खनन शुरू हो जाता है। बीसीसीएल प्रबंधन और सीआईएसएफ की निगरानी कमजोर होने के कारण तस्करों का हौसला बढ़ा हुआ है।

घनुवाडीह ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि ट्रक की कागजात जांच के लिए प्राप्त हुए हैं और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, केओसीपी पीओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही सीआईएसएफ को भेजा गया है और अवैध कोयले को जब्त कर माइंस की भराई की जाएगी.

News 93 Live से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button