युवा कांग्रेस का आभार सह सम्मान समारोह संपन्न, नव निर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान*

*बाघमारा :* मंगलवार को भारतीय युवा कांग्रेस के तत्वावधान में प्रदेश सचिव आकाश प्रमाणिक एवं प्रखंड अध्यक्ष सिंकू खान के नेतृत्व में कतरासगढ़ स्थित स्टेशन रोड में आभार व्यक्त सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव आकाश प्रमाणिक ने किया।
इस अवसर पर प्रदेशवासियों के साथ-साथ धनबाद एवं बाघमारा विधानसभा के सभी युवा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि युवा कांग्रेस भविष्य में भी सभी युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को मजबूत कर जनता की सेवा में निरंतर कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह उपस्थित रहे। समारोह के दौरान युवा कांग्रेस चुनाव में निर्वाचित प्रखंड, जिला एवं नगर स्तर के सभी पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष संतोष सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि युवा शक्ति ठान ले तो वह दिशा और दशा बदलकर कांग्रेस को और अधिक सशक्त बना सकती है।
समारोह में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव आकाश प्रमाणिक, महासचिव अजय पासवान, जिला उपाध्यक्ष तबरेज खान, विशाल महतो, महासचिव अनुज चौहान, बाघमारा विधानसभा अध्यक्ष शय्यूम खान, महासचिव बजरंगी रवानी, कतरास नगर अध्यक्ष योगेश महतो, कांग्रेस नगर अध्यक्ष रंजीत पाण्डेय, शौकत खान, जियाउल हक, एनएसयूआई नगर अध्यक्ष साहिल अली, कतरास कॉलेज अध्यक्ष शाहबाज खान, आह्नान खान, इमरान खान, सैफ अंसारी सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



