धनबाद सांसद ढुल्लु महतो ने अशर्फी हॉस्पिटल में पूर्व भाजपा अध्यक्ष से की मुलाकात..

धनबाद, 16 सितम्बर — धनबाद के सांसद श्री ढुल्लु महतो आज अशर्फी हॉस्पिटल पहुँचे, जहाँ उन्होंने भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर सिंह जी से मुलाक़ात की। श्री सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए सांसद महतो ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
सांसद महतो ने कहा, “चंद्रशेखर जी भाजपा परिवार के वरिष्ठ और सम्मानित सदस्य हैं। हम सब ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे जल्द पूर्ण स्वस्थ होकर पुनः ऊर्जा और उत्साह के साथ हमारे बीच सक्रिय हों।”
इस मुलाक़ात के दौरान अस्पताल में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी श्री सिंह के स्वास्थ्य लाभ की कामना की। अशर्फी हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने बताया कि श्री सिंह की स्थिति स्थिर है और वे उपचार के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
News 93 Live से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.



