Breaking
*डीएवी+2 उच्च विद्यालय के छात्राओं का सम्मान सह विदाई समारोह संपन्न*

*कतरास*:डीएवी +2 उच्च विद्यालय, कतरासगढ़ में बारहवीं के छात्राओं के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया. विद्यालय के छात्राओं ने रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों को मंत्र मुग्ध कर दिया. विद्यालय के अंतिम दिन सभी छात्राओं ने विद्यालय के शिक्षक एवं डीएवी के पदाधिकारी से आशीर्वाद लिया. डीएवी उच्च विद्यालय के सचिव मनोज खेमका ने विद्यालय से विदा ले रही छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा आगे आप उच्च शिक्षा ग्रहण कर इस विद्यालय के साथ-साथ कतरास का मान बढ़ाएंगे. श्री खेमका ने अपनी ओर से सभी छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी. मौके पर कमेटी के प्रकाश राम गुप्ता फिरोज राजा मनोज गुप्ता दीपक गुप्ता अजय राणा आदि उपस्थित थे.
News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



